अध्यातम

22 जनवरी का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ,जानिए आज का राशिफल..

मेष राशि – कार्यस्थल पर आपस की राजनीति से दूरी बना के रखना होगा। उच्च अधिकारी से बात करते समय नम्रता बना के रखना होगा। पारिवारिक समारोह आपको कई प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। व्यावसायिक लाभ कमाने के लिए आपके कई लोगों से सम्पर्क बनेंगे।

वृष राशि – आप अपने रिश्तेदारों का कुछ अवसर पर तो सहयोग पाते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में उनका साथ पाना कठिन होगा। धन आगमन की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहने वाली है। अपने प्रेम सम्बन्ध में आज प्रेमी को कोई ऐसा गिफ्ट देंगे जिसे वो काफी पसंद करती है।

मिथुन राशि – आज आर्थिक स्तिथि में काफी सुधार होगा दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ आपके सम्बन्ध और अच्छे बनेंगे नई यादें जुड़ेगी। आप तनाव से मुक्ति पाने में सफल रहेंगे। लोगों की मदद करने की आपकी आदत आपका सम्मान बढ़ाएगी।

कर्क राशि – लोग कमज़ोरियों का फ़ायदा उठा सकते हैं। बच्चे के अच्छे काम पर गर्व की भावना। व्यापारिक समस्याओं में वृद्धि। मित्रों की ओर से कुछ बुरा हो सकता है। बाहर की अशांति घर में आ सकती है। व्यवसाय में जोखिम होने पर भी लाभ बढ़ेगा। उचित वाणी से प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पत्नी से विवाद के कारण यात्रा रद्द हो सकती है।

सिंह राशि – कामकाज को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है। कर्ज वसूली के लिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। बिजनेस में थोड़ा दबाव रह सकता है। बुद्धि की गलतियाँ कार्य में त्रुटियों का कारण बन सकती हैं।

कन्या राशि – यात्रा का खर्च बढ़ सकता है। ऊँचे स्थान से गिर सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। काम में व्यस्तता के कारण शरीर में तनाव बढ़ जाना। पढ़ाई के लिए किसी वरिष्ठ से चर्चा। कमर दर्द बढ़ेगा। नये कार्य को लेकर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यवसायिक आय में वृद्धि होगी। सेवा कार्य में सफलता।

तुला राशि – लोगों के लिए अनेक खुशियां लेकर आएगा। इनके करियर और वर्क प्लेस में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे। यह दिन इनके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग इस दिन बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि – धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनके बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – इस राशि के लोगों की लव लाइफ में काफी सुधार होगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। ये दिन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी शुभ रहेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करने से बड़ी सफलता इस दिन मिल सकती है।

मकर राशि – ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन्हें बिजनेस में काफी बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं का अंत होगा और जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

कुंभ राशि – आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। इन्हें बड़ा फायदा होगा, वहीं छोटे व्यापारी को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। यह दिन निवेश के लिए भी काफी शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। कोई उपहार मिल सकता है।

मीन राशि – जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इनके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। इस राशि के लोग नया वाहन या प्रॉपर्टी भी इस दिन खरीद सकते हैं।

Back to top button