अध्यातम

12 JUNE का राशिफल : इन राशिवालों को होगा आज धन का लाभ….कर्क,मिथुन वालों को रखना होगा गुस्सा पर काबू रखें

रायपुर 12 जून 2022 ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति हर राशि पर अपना प्रभाव डालती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितिके मुताबिक ही राशियों के राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 12 जून को राशि वालों का समय शुभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-
मेष राशि (Aries Weekly Horoscope): इस दौरान दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन लाभकारी होगा। बड़ों के अनुभवों और मार्गदर्शन से सीख लेने का प्रयास करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): लंबे समय बाद घर में किसी मेहमान का आगमन होगा खुशी होगी। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ व्यवहार ठीक रखें। पारिवारिक विवाद का निपटारा होगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope): इस सप्ताह आप भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खानपान का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope): पिछले समय से अटक रहे कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। बच्चों द्वारा कोई अप्रिय कार्य करने के कारण परेशान हो सकते हैं। सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। ज्यादा प्रैक्टिकल होकर रिश्तो को ना देखें।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope): मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। घर में भाइयों के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। नए कार्यों की योजना बनाएंगे। सकारात्मक सोच से लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope): इस सप्ताह कुछ करीबी लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। अधिक भावुक स्वभाव आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह काम का थोड़ा ज्यादा बोझ आप पर आ सकता है।
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक लाभ मनमुताबिक नहीं होगा। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक- इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में नई चीजों को सीखने का मौका मिल सकता है। किसी काम में मेहनत से आपको सफलता हासिल हो सकती है। अचानक पदोन्नति मिलने की संभावना है। किसी पर भरोसा करने से बचें।

धनु- धनु राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी की बात पर ज्यादा महत्व देने की आवश्यकता नहीं है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़ी दस्तावेज संभालकर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है।
मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope): इस सप्ताह आप पर थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नकारात्मक परिस्थितियों को अपनी सूझ-बूझ से निपटाने की कोशिश करें। व्यापार संबंधी यात्रा के बाद परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope): आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा। युवा वर्ग अपने करियर की संभावनाओं पर ठीक से विचार करें। किसी भी काम में रिस्क लेने से बचें। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope): अपने कार्यों के अलावा खुद को भी समय दें। अन्य लोगों के काम में बेवजह टांग अड़ाने से आपका ही नुकसान है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। दोस्तों के साथ व्यवहार अच्छे होंगे।

Back to top button