अध्यातम

29 JUNE का राशिफल : वृश्चिक ,कर्क वालों को हो सकता है धन लाभ…..मीन ,सिंह वालों के लिए आज….पढ़े आपकी राशि क्या कहती

रायपुर 28 जून 2022 चंद्रमा का संचार दिन-रात कुंभ राशि में हो रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा वृश्चिक राशि के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। कुंभ राशि वालों को संयम से चलना होगा। अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….


मेष- पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से दबाव महसूस कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। जल्दबाजी के चक्कर में कार्यक्षेत्र में कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा। अचानक धन लाभ म‍िलने का योग है। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है और कारोबार बढ़ोतरी के लिए कोई खास डील भी आज फाइनल हो जाएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा और अधिकारियों का भी पूर्ण समर्थन मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अचानक से जाने का प्लान बनेगा, इससे मन को सुकून भी मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला लंबित पड़ा हुआ है तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
आज रचनात्मक कार्यों में अध‍िक मन लगेगा। साथ ही स्वभाव में भी चंचलता रहेगी। इससे आपके आसपास का माहौल हल्का रहेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ परेशानी रहेगी इससे मन दु:खी हो सकता है। लेकिन इसके बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा, पराक्रम में वृद्धि रहेगी। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। लेकिन प्रेम-प्रसंग के कारण किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
व्यापार में त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कोई बाधा या हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे, उसका फल उसी समय मिलेगा। घर और ऑफिस के अधूरे कार्यों को निपटाने का मौका मिलेगा और जरूरी चीजों पर चर्चाएं भी होंगी। कार्यक्षेत्र में विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और सभी साथी आपका सहयोग भी करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


सिंह राशि- परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सजग रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।


कन्या राशि– आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला राशि– संयत रहें। मन में नकारात्मक विचार से बचें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में कमी आएगी। माता का साथ मिलेगा।


वृश्चिक:
आज के दिन सभी कार्यों को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। इससे आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी व व्यापार में कुछ सकारात्मक कदम उठाएंगे तो आगे चलकर न सिर्फ लाभ होगा बल्कि आपके द्वारा क‍िये जा रहे कार्यों में भी नई जान आएगी। रिश्तेदार या पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिए आपकी सहायता मागेंगे। सायंकाल के समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा और लाभ प्राप्ति की योजना भी बनाएंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
बिजनस के मामले में अगर थोड़ा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की संभावना बन रही है। रोजमर्रा के कार्यों से परे कुछ नए कार्यों में हाथ आजमाएं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। रोजगार के क्षेत्र में अपनी योग्यता बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी अपने के लिए कुछ धन का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय मित्रों और प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


मकर राशि- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आय के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


कुंभ राशि– मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

Back to top button