पति ही निकला बीबी का कातिल, अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में खुल गया हत्या का राज

गरियाबंद 29 सितंबर 2024। जिले के छुरा थाना अंतर्गत केसेकेरा गांव में 32 वर्षीय खेमबाई ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि खेमबाई के पति, गोविंद ध्रुव ने किसी विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना बीते शुक्रवार रात की है जब गोविंद और खेमबाई के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोविंद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया।
घटना के बाद, गोविंद ने खेमबाई के परिवार को बताया कि वह रात में सोने के बाद उठ नहीं रही थी। लेकिन जब मृतकों के परिजनों ने शव का मुआयना किया, तो गले और चेहरे पर चोटों के निशान मिले। इस पर मृतिका खेमबाई के भाई दूज लाल ने हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को सूचित किया। मृतिका के भाई दूज लाल का कहना था कि उनके बहनोई, गोविंद, बिना पोस्टमार्टम के ही जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे शक और गहरा हो गया।
वही छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर मामले की जांच की गई और पाया गया कि गोविंद ध्रुव ने आपसी विवाद के बाद पत्नी खेमबाई की हत्या कर दी। गोविंद के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।आपको बता दे कि केसेकेरा गांव में बिते शनिवार को एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 32 वर्षीय खेमबाई ध्रुव की मौत को उसके पति, गोविंद ध्रुव, सामान्य बताकर जल्दी से जल्दी अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मृतका के परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई।
वही मृतिका खेमबाई के भाई दूज लाल ने बताया कि शव पर चोटों के कई निशान थे, जिससे उनकी बहन की मौत सामान्य नहीं लगी। मंगलसूत्र टूटे होने और नाक-मुंह से खून निकलने की वजह से हत्या की आशंका को और बल मिला। परिवार की इस आपत्ति के बाद, गांव में एक बैठक बुलाई गई जिसमें तय हुआ कि पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने कहा कि मृतका के परिजनों ने हत्या का संदेह जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में यह पुष्टि हुई कि गोविंद ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या की थी।
रिपोर्ट- लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
और पढ़ें:
- CG- तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा? IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, नाम लेने पर भड़के युवक; बेल्ट-कड़े से पीटने का आरोप
- CG-जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
- Police Transfer: 7 निरीक्षकों का तबादला, तीन थानों की बदली कमान; महिला थाना और यातायात में भी फेरबदल
Nwnews24 Desk
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !
इनकी सभी खबरें पढ़ें →सम्बंधित खबरें

CG- तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा? IPS अधिकारी के बेटे...
6 hours पहले
CG-जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म...
6 hours पहले
Police Transfer: 7 निरीक्षकों का तबादला, तीन थानों की बदली कमान; महिला थाना और...
6 hours पहले




















