बिग ब्रेकिंग

IAS से दुर्व्यवहार मामला : जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाने वाली महिला सदस्य समाजिक संगठनों ने भी किया किनारा….. समाजिक संगठन के पदर्शन में भी नहीं आयी भीड़, खुद महिला नेत्री भी रही गायब….उधर प्रदर्शन के दौरान SDOP से झड़प

मुंगेली 25 दिसंबर 2021। IAS पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाने वाली महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकु भिखारी अब पूरे मामले में अलग-थलग पड़ती दिख रही है। समाज विशेष के पदर्शन में भी आज भीड़ चंद लोगों की ही दिखायी दी। हालांकि पहले ये दावा किया जा रहा था कि समाजिक संगठन के लोग लैला के समर्थन में काफी ज्यादा उतरेंगे, लेकिन AUDIO -VIDEO में पूरे घटनाक्रम की सच्चाई उजागर होने के बाद अब समाज के लोगों ने ही पूरे घटनाक्रम से किनारा कर लिया।

इससे पहले आज जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी के समर्थन में कलेक्ट्रेट के सामने धरने का आयोजन किया गया था। लेकिन संख्या 50-60 लोगों से ज्यादा की नहीं रही। कमाल की बात ये रही कि कई समाजिक प्रमुख तो प्रदर्शन से गायब रहे ही, खुद जिला पंचायत सदस्य भी आंदोलन के दौरान नहीं दिखी। इस धरने को कांग्रेस का भी समर्थन था, लेकिन उस धरने के दौरान नाराज लोगों ने सीएम भूपेश बघेल,शिव डहरिया,पुन्नूलाल मोहले के खिलाफ ही नाराज लगाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गयी। एसडीओपी के साथ प्रदर्शन करने वाले लोगो की झड़प हो गयी।

आपको बता दें कि IAS रोहित व्यास पर कांग्रेस समर्थित महिला जिला पंचायत सदस्य ने जातिसूचक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। हालांकि आडियो-वीडियो में ऐसे आरोप की पुष्टि नहीं हो पायी।  सीईओ रोहित व्यास ने भी जिला पंचायत सदस्य पर दुर्व्यवहार और चप्पल से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. इन सब के बीच 27 दिसंबर से जिला सीईओ के समर्थन में राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठने की तैयारी कर ली है।

आपको बता दें कि 23 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी विकास राशि स्वीकृति के मसले को लेकर जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास से मिलने पहुंचीं थीं. इसी दौरान लैला ननकू ने स्वीकृति राशि रोकने की बात कहते हुए सीईओ के चैंबर में हंगामा किया। और फिर जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लैला ननकू ने जिला पंचायत सीईओ को मारने चप्पल उठा ली। 

Back to top button