बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस सत्ता में आयी तो UP में लागू होगा छत्तीसगढ़ मॉडल…. घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को किया गया शामिल…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा…..

रायपुर 9 जनवरी 2022। यूपी में कांग्रेस सत्ता में आयी तो किसानों की तस्वीर और तकदीर दोनों चमक जायेगी। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भूपेश सरकार में कांग्रेस ने उन्नति की राह पकड़ी है, वो राह उत्तर प्रदेश में तैयार होगी। दरअसल कांग्रेस ने यूपी के अपने घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ के कई मॉडल को लागू किया है। छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना को कांग्रेस ने यूपी के घोषणा के अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस ने यूपी में अपने घोषणा पत्र को यूपी का उन्नति विधान के नाम से जारी किया है। इस घोषणा पत्र में गोधन न्याय योजना को लागू करने का संकल्प कांग्रेस पार्टी ने लिया है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

क्या है छत्तीसगढ़ में चलित गोधन न्याय योजना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये योजना किसानों और पशुपालकों के लिए बनायीं गयी है। योजना के तहत राज्य में जितने भी किसान व पशुपालक गाय पालते है उन लोगों से गाय का गोबर खरीदा जायेगा। गाय के गोबर का इस्तेमाल सरकार वर्मी कम्पोस्ट खाद्य को बनाने के लिए करेगी जिससे असली खाद्य बन पायेगी जो की खेती व पेड़-पौधे के लिए बहुत ही अच्छी होगी। योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने दो स्टेज (चरण) बनाये थे। पहले स्टेज में  गोशालाओं को योजना के अंतर्गत शामिल किया गया था, जबकि दूसरे स्टेज में पशुपालकों से गाय का गोबर खाद बनाने हेतु खरीदा गया था।। सरकार गाय के गोबर का उपयोग कई कामों में कर रही है। गोबल से वर्मी कंपोस्ट तो बन रहा ही है,, इसे पेंट और बिजली बनाने के प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। सरकार पशुपालकों से 2 रुपये किलों के अनुसार गोबर खरीदती है और उसका भुगतान आनलाइन तरीके से किश्तों में करती है।

Back to top button