टॉप स्टोरीज़

पतला दुल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी…..उधर होने वाली सास गुस्से में दुल्हे की कर दी थप्पड़ों सेपिटाई… मामला हुआ दर्ज

बाराबंकी 10 मई 2022। पतला दुल्हा अपनी होने वाली सास और बीबी से पिट गया। आरोप है कि दुल्हे को दुबला पतला देख दुल्हन की मां गुस्सा गयी और लप्पड़-थप्पड़ की बरसात कर दी। मामला यूपी के बाराबंकी की है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली के इब्राहिमपुर गांव में शादी थी। जयमाल तक तो सब ठीक था, लेकिन जयमाल के बाद अचानक से दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हे को दुबला-पतला देख दुल्हन ने शादी से इंकार करदिया। हद तो तब हो गयी, जब होने वाली सास ने दुल्हे को बात करने बुलाया और उसे तड़ातड़ झापड़ बरसाने शुरू कर
दिये। दुल्हे के पिता की भी खूब लानत-मलामत की गयी। हद तो तब हो गयी, जब बारातियों को भी बंधक बना लिया गया और बेइज्जत किया गया।

इधर स्थानीय लोगों ने शादी में विवाद की खबर पुलिस को दी, जिसकेबाद पहुंची पुलिस ने दुल्हे और बारातियों को मुक्त कराया। दुल्हा पक्ष ने इस मामले में वधु पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर लड़की वालों का कहना है कि बाराती नशे में धुत होकर आये थे और महंगी बाइक मांग रहे थे।

वहीं लड़के वालों को कहना था कि लड़की को दुल्हा पसंद नहीं आया, क्योंकि वो किसी और लड़के से शादी करना चाह रही थी। आरोप ये भी है कि लड़की ने कई बार बारात को इसी तरह से वापस भेजा है। इधर शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button