राशिफल

इन राशियों की खुलेगी किस्मत तो इन्हें सतर्क रहने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का काफी महत्व होता है। ग्रहों के गोचर करने से हर राशियों के जातकों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी कड़ी में ग्रहों का राजा कहे जाने वाले सूर्य गोचर करने जा रहें हैष सूर्य, गुरु की मीन राशि में प्रवेश करने जा रहें है। जिसके चलते कई राशियों पर इसका सकारात्मक तो कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सूर्य देव को पिता, आत्मा, पद- प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और ऊर्जा का कारक माना जाता है।

सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से वृषभ, तुला, वृश्चिक और कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। लेकिन वहीं कुछ राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिके चलते जातकों को पूरे 1 महीने संभलकर कर रहने की जरूरत है। इस दौरान धन हानि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा सफलता के रास्ते में रुकावट पर उत्पन्न हो सकते है।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत तो इन्हें सतर्क रहने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर शुभ नहीं है। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। माता-पिता के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र से बचने की कोशिश करें। ऑफिस के राजनीति से दूर रहे। उतार-चढ़ाव के बाद भी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

Read more: CG News: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन मिलेगी धान बोनस की राशि, जाने अपडेट

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी मीन राशि में सूर्य का गोचर शुभ नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में मुश्किलें खड़ी हो सकती। विवाह में देरी हालांकि सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार में क्लेश हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों की ओर से बुरी खबर मिल सकती है। यात्रा के दौरान संभलकर रहें, आपका सामान चोरी हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपको परेशान कर सकते हैं।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत तो इन्हें सतर्क रहने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ नहीं रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें। सेहत का खास ख्याल रखें, आंखों से जुड़ी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है। छात्रों को इस दौरान परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।

Back to top button