बिग ब्रेकिंग

राजधानी में युवक को सरेराह पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया….गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती….पैसे के विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर

रायपुर 17 नवंबर 2021। राजधानी में देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मची है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक का नाम अभिषेक राय बताया जा रहा है, जो विश्रामपुरी कांकेर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक आज देर शाम पैसे के लेनदेन को लेकर अभिषेक राय को तूफान वर्मा नाम के शख्स ने फोन कर बुलाया और फिर विवाद होने पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। अभिषेक रॉय 30% से ज्यादा झुलस चुका है और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक रॉय विश्रामपुरी कांकेर से कुछ दिनों पहले ही दुर्ग के अमलेश्वर अपने दोस्त के घर पर रहने आया था और यही पर रह कर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करता था।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तूफान वर्मा फरार हो गया है, वहीं पुलिस टीम आरोपी को तलाशने में जुट गई है। आरोपी तूफान को 4 दिन पहले ही तेलीबांधा पुलिस के गिरफ्तार किया था। आरोप था कि तूफान ने PVR में गाली गलौज और हूटिंग की थी।

Back to top button