बिग ब्रेकिंग

India’s got talent winner: दिव्यांश और मनुराज बन गए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के विनर, 20 लाख की रकम के साथ जीती शानदार कार

मुंबई 18 मार्च 2022।रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के हर सीजन में एक से बढ़कर एक काबिल कलाकार निकल कर सामने आते है। इस बार के कलाकारों ने भी अपने टैलेंट से न सिर्फ निर्णायकों के दिल जीते बल्कि पूरे देश का प्यार भी पा लिया। हर किसी ने अपने हुनर को शिद्दत के साथ पेश किया। लेकिन, विनर तो एक ही होता है। इस बार इस शो के विनर रहे दिव्यांश और मनुराज। शो में पहली बार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत का कमाल जुगलबंदी देखने को मिली।

मनुराज ने पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के मुंबई गुरुकुल में रहकर 12 साल तक शास्त्रीय संगीत सीखा है। वह बताते हैं, ‘मेरे लिए गुरुकुल में प्रवेश लेना आसान नहीं था। गुरुकुल में आने से पहले मैंने संगीत की थोड़ी बहुत शिक्षा ली थी। यहां सिर्फ संगीत सीखना नहीं होता है बल्कि गुरुकुल प्रथा का पालन करना होता है। मैं इस प्रथा को आगे बढ़ाना चाहता हूं।’

मनुराज की मां अध्यापिका हैं और मदिरों में शौकिया तौर पर भजन कीर्तन करती हैं। एक बार वह स्कूल से लौट रहे थे तो देखा कि एक चायवाला बांसुरी बजा रहा है। यहीं से उन्होंने बांसुरी बजाना सीखा। मनुराज बताते हैं, ‘जयपुर के एक कार्यकम में गुरु संदीप सोनी को बांसुरी बजाते देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उनकी बांसुरी बिल्कुल वैसी थी जैसी मैंने फिल्मों में देखी थी। उनसे मैंने बांसुरी सीखी। उसके बाद मैंने 2600 रुपये की एक बांसुरी खरीदी जिसकी कीमत आज 18 हजार रुपये है।

इंडियाज गॉट टैलेंट’ की विनर जोड़ी मनुराज और दिव्यांश दोनों कहते हैं कि ये जोड़ी आगे भी बरकररार रहेगी। मनुराज कहते हैं ‘शो के दौरान हमारी अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। हांलाकि हम दोनों के रहने का तरीका अलग है। दिव्यांश सुबह चार बजे  सोता है और मैं सुबह चार बजे उठ जाता हूं। लेकिन, दिव्यांश बहुत ही मेहनती है। हम दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का बैकग्राउंड और थीम म्यूजिक साथ में काम कर रहे हैं। और, आगे भी साथ काम करते रहेंगें।’

Back to top button