हेडलाइन

‘अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करें’ ….CM भूपेश का अधिकारियों को निर्देश…सड़क निर्माण की लेट लतीफी पर बोले, 2 KM सड़क के लिए 2 साल….

रायपुर 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम जारी है। सक्ति जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में आज सुबह अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अब जाति प्रमाण पत्र अंग्रेजी के लिखी जाति पर ही जारी किए जाएं, ताकि त्रुटि की गुंजाइश ना रहे ।

मुख्यमंत्री ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाने के भी निर्देश दिए हैं वहीं नामांकन बटवारा और खतौनी संबंधित समस्याओं को मौके पर ही दूर करने को अधिकारियों को कहा है।

अधिकारियों को मुख्यमंत्री का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं।

नामांकन, बटवारा, खतौनी से संबंधित समस्या को मौके पर ही दूर करें।

भूमिहीन, ग्रामीण सभी मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं।

दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सभी गौठानों में गोबर की खरीदी हो।

कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गौठान योजना के संचालन में जनभागीदारी जरूरी है, जो गौठान समितियां काम नहीं कर रही हैं, उन्हें भंग किया जाएगा, नई समितियां बनाएं और उसमें उत्साही लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें मौका दें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से बेहतर तरीके से गौठान संचालित हो सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश थमने के बाद तेजी से सड़कों के मरम्मत काम शुरू हो गए हैं। सर्वाधिक खराब सड़क पहले सुधार किए जा रहे हैं।
  • उन्होंने दिसंबर तक सभी मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेजी से काम करने की जरूरत है। दो किलोमीटर सड़क बनाने के लिए दो साल तक इंतजार नहीं किया जा सकता।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य बिंदु

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बैठक में कहा कि सक्ति नया जिला बना है। लोगों में उत्साह है।

जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता को योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

नए जिले में काम की अपार संभावनाएं हैं, आपको संतोष होगा कि जिले को मैंने स्थापित किया है।

नये सक्ती जिले का विकास तेजी से करेंगे। हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर सक्ती नया जिला बना है। इससे यहां के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है।

  • अब सक्ती जिले का विकास तेजी से होगा। इस जिले के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
  • बारिश का मौसम लगभग बीत चुका है। अब पुराने स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। स्कूलों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए मैंने 500 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
  • इसी तरह सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम भी अब युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा। हमने दिसंबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर लेने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
  • सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश मैंने अधिकारियों को दिए हैं।

  • 01 नवंबर से धान खरीदी का काम भी हम शुरु कर रहे हैं। इस बार बारदानों की कमी नहीं होगी।
  • पिछले साल हमने 98 लाख मीटरिक टन धान खरीदा था। इस साल यह आंकड़ा 01 करोड़ मीटरिक टन से भी पार होने की उम्मीद है।
  • मैंने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, वे किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करें, ताकि किसानों को अपने खेतों में पैरा न जलाना पड़े, दान में मिले पैरा का उपयोग गौठानों में पशुओं के चारे के रूप में तथा जैविक खाद के निर्माण के लिए किया जा सकेगा।
  • 17 अक्टूबर को न्याय योजनाओं की राशि का वितरण होगा।
  • पहले इसी 17 तारीख को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की एक और किश्त का वितरण कर दिया जाएगा। इस तरह दीपावली से पहले लगभग 1900 करोड़ रुपए की राशि बाजार में आ जाएगी।
  • बीते पौने चार वर्षों के दौरान हमने विभिन्न न्याय योजनाओं के माध्यम से डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि का अंतरण वंचित वर्ग के लोगों के बैंक खातों में सीधे किया है।

खेल -परंपराएं हमारी संस्कृति से अभिन्न रूप से जुड़ी हुई हैं। ये परंपराएं ग्रामीण स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई हैं। लुप्त हो रही इन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।

  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 6 जनवरी 2022 तक चलेगा, इसके अंतर्गत 6 स्तरों में 14 तरह की खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
  • मेरी आप सभी से अपील है कि लोग ज्यादा से ज्यादा इस आयोजन का हिस्सा बनें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।

मैं पत्रकार मित्रों से भी अपील करता हूं कि वे इन खेल स्पर्धाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर हमारी ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएं।

Back to top button