हेडलाइन

“कांग्रेस जेहादी मानसिकता वाली पार्टी” बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले, राम राज वाली पार्टी का जनता देगी साथ

जगदलपुर 11 मार्च 2024। जगदलपुर दौरे पर शिक्षा मंत्री व रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को जेहादी मानसिकता वाली पार्टी बताया है। जगदलपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पूरे राज्य में जेहादी मानसिकता फैलाना चाहते हैं। भाजपा पूरे देश में राम राज लाना चाहती है। इसलिए जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देगी। रामलला भी आ चुके हैं, जनता रामराज वालों का साथ देगी।

प्रदेश की 11 में से 11 सीटों की जीत का भरोसा जताते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है, इसलिए 11 में से सभी 11 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। वहीं बढ़ती नक्सली घटनाओं पर कहा कि जब कोई दिया बुझ रहा होता है तो ज्यादा भभखता है। नक्सलवाद अब खात्मे की तरफ है।

दंतेवाड़ा में बैठक लेने के बाद जगदलपुर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाये जाने पर कहा -मेरे बारे में कोई भी निर्णय मैं नहीं करता, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। वो कभी चुनाव नहीं लड़ते, बल्कि जनता चुनाव लड़ती है, इस बार भी जनता ही चुनाव लड़ेगी

Back to top button