जॉब/शिक्षा

JEE Advanced Result 2022 Declared: jeeadv.ac.in पर जारी हुआ जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक…

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2022 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे आज ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई एडवांस्ड 2022) के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की गई।

उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की भी देख सकते हैं। बता दें, 28 अगस्त को आयोजित जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए 1.56 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

जेईई एडवांस रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद, आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेईई एडवांस प्रोविजनल आसंर-की 3 सितंबर, 2022 को रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को अगले दिन यानी कि 04 सितंबर, 2022 तका मौका दिया गया था। अभ्यर्थियों को इस दौरान अपने ऑब्जेक्शन ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्ज कराने थे। इसके बाद अब इन्हीं आपत्तियों पर विचार करने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं जेईई एडवांस एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी ताजा अपडेट के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जेईई एडवांस 2022 में रैंक हासिल करने वाला उम्मीदवारों को JOSSA काउंसिलिंग में शामिल होना होगा। यह 12 सितंबर से शुरू होगी।

यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1- आर.के. शिशिर
रैंक 2- पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
रैंक 3- थॉमस बिजू चिरामवेलिल
रैंक 4- वेंगापल्ली साईं सिद्धार्थ
रैंक 5- मयंक मोटवानी
रैंक 6- पोलीशेट्टी कार्तिकेय
रैंक 7- प्रतीक साहू
रैंक 8- धीरज कुरुकुंडा
रैंक 9- महित गढ़ीवाल
रैंक 10- वेचा गणेश महेश

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
– jeeadv.ac.in
– jeeadv.ac.in 2022
– jeeadv.ac.in result 2022

ऐसे देखें जेईई मेन्स एडवांस्ड का रिजल्ट
– रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
– उसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ दर्ज करें।
– अब उसके बाद अपने अपना स्कोर देखें।
– स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Back to top button