क्राइमटॉप स्टोरीज़

शादी के ठीक पहले दुल्हन हो गयी प्रेमी संग फरार…..बेवफाई के गम में दुल्हा ने की खुदकुशी की कोशिश…. जिस गाड़ी से जाना था ससुराल, उसी गाड़ी से ले जाया गया अस्पताल

कोरबा 20 मार्च 2022। सगाई के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी…इधर दुल्हे को दुल्हन की बेवफाई की खबर मिली तो गम में उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। मामला कोरबा का है, जहां दुल्हन प्रेमी संग मौज कर रही है, तो इधर होने वाला पति अस्पताल की बिस्तर में पड़ा है। युवक का कहना है कि शादी लगने से वो बहुत खुश था, लेकिन उसकी होने वाली बीबी अपने प्रेमी संग भाग गयी, अब उसका उसका जीना बेकार है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा भालू सटका नक्टीखार निवासी संजय कुमार यादव की शादी कटघोरा की रहने वाली युवती से तय हुई ती। 19 मार्च को सगाई होनी थी, जबकि 20 मार्च को शादी थी। लेकिन शनिवार को सगाई से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गयी। इधर दुल्हा संजय के परिजन सगाई में जाने के लिए तैयार बैठे थे, गाड़ियां भी आकर लग चुकी थी। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसके भाग जाने की सूचना दी।

युवती के घरवालों ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है, इसलिए अब सगाई और शादी नहीं होगी, आपलोग मत आइये। सुनते ही दुल्हा गम में डूब गया और खूब सारी सगाई की गोलियां खा ली। संजय की तबियत बिगड़ने लगी तो सगाई के लिए आयी गाड़ी से दुल्हे को अस्पताल ले जाया गया।

इस मामले में युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवक का बयान दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।  

Back to top button