क्राइम

CG: विधवा महिला के साथ हैवानियत: गांव के 2 युवकों ने पहले बेवा के साथ शराब पी,फिर गैंगरेप के बाद उतार दिया मौत के घाट

बलरामपुर 5 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में एक विधवा महिला के साथ हैवानियत कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया हैं। यहां गांव में ही रहने वाले 2 युवकों ने महिला के साथ शराब पीने के बाद गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या कर फरार हो गये। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

महिला के साथ गैंगरेप और हत्या का ये मामला बलरामपुर के कोरंधा थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम जवाहरनगर में विधवा बिलासी बाई उरांव निवास करती थी। पति की मौत के बाद से वह घर पर अकेली ही रहती थी। पिछले दिनों बिलासा बाई की सड़ी-गली लाश घर में मिली थी। लाश के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिलने के बाद पुलिस इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही थी। पुलिस की जांच में मृतिका के घर के पास आखिरी बार गांव में ही रहने वाला 33 वर्षीय मंगलसाय उरांव और 19 वर्षीय द्वारिका प्रसाद देखा गया था।

पुलिस ने दोनों संदिग्धों की को हिरासत में लेने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारियों की माने तो आरोपियों ने बताया कि 1 जुलाई को दोनों आरोपी बेवा बिलासा बाई के घर पहुंचे थे। यहां तीनों ने एक साथ शराब का सेवन किया। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद पहले द्वारिका प्रसाद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद दोनों ने फिर से महिला से संबंध बनाना चाहा और जोर जबरदस्ती करने लगे। इस पर महिला ने आरोपियों को उनकी करतूत का खुलासा गांव वालों के सामने करने की धमकी दी गयी। महिला के विरोध करने और धमकी दिये जाने के बाद तैश में आकर आरोपियों ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गये। हत्या और गैंगरेप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button