हेडलाइन

“कर्मचारियों की मांगों का अब होगा त्वरित समाधान” कमल वर्मा ने जतायी उम्मीदें, फेडरेशन ने नये मुख्यमंत्री को बधाई के साथ संकल्प पत्र की दिलायी याद

रायपुर 10 दिसंबर 2023। आखिरकार आज मुख्यमंत्री के नाम से सस्पेंस खत्म हो गया। विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इधर मुख्यमंत्री बनते ही कर्मचारियों को अपनी मांगें पूरी होने की उम्मीदें बढ़ गयी है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नये मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ-साथ कर्मचारी हित का मुद्दा उठाया है। दरअसल भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कर्मचारियों की मांगों को भी शामिल किया है। लिहाजा अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को ये उम्मीदें लगने लगी है कि उनकी मांगें जल्द पूरी जायेगी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा,सचिव राजेश चटर्जी एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संघर्षशील व्यक्ति ही संघर्ष को समझ सकता है।
फेडरेशन सदैव कर्मचारी हित को सर्वोपरि मानकर मौलिक अधिकार के लिए संघर्षरत रहा है। राज्य के उन्नति तथा अधोसंरचना के निर्माण में कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। फेडरेशन को उम्मीद है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी के मुद्दों पर त्वरित समाधान होगा।


उन्होंने बताया कि फेडरेशन राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलकर कर्मचारियों के भावनाओं से अवगत करायेंगे। राज्य का कर्मचारी राज्य के विकास रथ का ध्वज वाहक है। राज्य का सर्वांगीण विकास के लिए कर्मचारी एवं उनके परिवार का वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि राज्य के कर्मचारियों के लिए के किये गए घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन होगा।फेडरेशन ने कहा है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी सरकार के नीति-निर्धारण एवं जमीनी क्रियान्वयन के दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Back to top button