अध्यातम

खरमास खत्म, शादियों का सीजन हुआ शुरू….देखिये अगले तीन महीने कब-कब है शादियों का मुहुर्त

रायपुर 16 जनवरी 2022। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास या धनुर्मास भी समाप्त हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक खरमास का माह होता है। इस माह में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती हैं। वह मकर संक्रांति होते ही जो शादी-ब्याह आदि शुभ कार्यों पर रोक लगी थी, वो हट जाएगी और फिर से शादियों का सीज़न शुरू हो जाएगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गए थे जो 14 जनवरी 2022 की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक धनु राशि में ही गोचर किया था। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर गए थे।

अब खरमास खत्म होने के साथ ही शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। जानिए अगले तीन माह पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

अगले 3 माह पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 में 5 शुभ दिन विवाह के लिए पड़ रहे हैं। इस माह पहला 15 जनवरी को विवाह मुहूर्त बन रहा है। इसके बाद क्रमश: 20, 23, 27 और 29 जनवरी को है।

फरवरी 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

फरवरी माह में 4 विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं। पहला 5 फरवरी को हैं। इसके बाद 11, 18 और 19 को है।

मार्च 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त
मार्च माह में विवाह के लिए सिर्फ 2 ही शुभ मुहूर्त है। पहला 4 मार्च और दूसरा 9 मार्च।

Back to top button