अध्यातम

22 अप्रैल का राशिफल: मेष, वृष, कर्क राशि वालों का भाग्य आज देगा पूरा साथ, मकर राशि वालों के खर्च में होगी बढ़ोतरी….

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार में नम्रता बढ़ेगी आप अपनी कार्यकुशलता के कारण अपने कामों में सफलता अर्जित करेंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे लेकिन किसी से झड़प होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय बीतेगा। आपका प्रिय अपनी शान ओ शौकत दिखा सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी परिवार के काम आएगा।

वृष राशि: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां शेयर करें। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि: आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते है, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। इस राशि के गायकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। समझ में आपका मान सम्मान बढेगा। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बना के प्रस्नन करेगे। माता-पिता का आशीर्वाद से मान सम्मान बढेगा।

कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम आज जल्द पूर कर लेंगें। शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

सिंह राशि: आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चों के साथ गेमस खेलने में समय बितेगा। बच्चो को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि: आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड किसी कलिग से लम्बी बात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद कर के खुश हो सकता है।

तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से कुछ परेशानियां रहेंगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में उत्तम लाभ होगा। किसी अच्छे फायदे के सौदे से आप को अच्छा लाभ होगा। परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए शांतिपूर्ण स्थितियों को बनाए रखने का प्रयास करें। प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आप पर ध्यान देंगे और खुद को नए संसाधनों का प्रयोग कर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। कोई नया मोबाइल खरीदने की इच्छा मन में जाग सकती है। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप फोन पर काफी बिजी रहने वाले हैं। यात्राओं पर जाने का विचार मन से निकाल देना ही बेहतर होगा। दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर विचार करेंगे और अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे, जिससे आपका प्रिय खुश हो जाएगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और स्थितियां स्पष्ट नजर आएंगी। इससे समझदारी बढ़ेगी। परिवार का वममाहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने काम को और भी बेहतर बना पाएंगे। व्यापार धन उगलेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन उल्टा सीधा भोजन आपको परेशानी में डाल सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और बातचीत होगी लेकिन किसी पुरानी बात को याद कर आप दोनों के बीच झड़प भी हो सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर काफी रस्साकशी चल रही है, उसको हल करने के लिए किसी अपने का साथ और उनसे डिस्कस करें।परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में खुशियों का मौसम रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज किसी परेशानी में आकर आपको चिंता दे सकता है। खर्चे बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको और फोकस से काम करना पड़ेगा।

कुंभ राशि: आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगी। घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

मीन राशि: आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याओं जल्द दूर हो जायेगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते है, बेहतर होगा घर पर ही कुछ अच्छा बना के खिला। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Back to top button