मनोरंजन

झलक दिखला जा 10 में पहुंचे किली पॉल:चने के खेत में सॉन्ग पर माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस…

मुंबई 06 अक्टूबर 2022 : कलर्स चैनल के पॉपुलर शो झलक दिखला जा 10 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल मेहमान बन कर पहुंचे हैं। वीडियो में किली पॉल शो की जज और बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दिए। दोनों माधुरी के आइकॉनिक गाना चने के खेत में पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान किली पॉल माधुरी दीक्षित से स्टेप मैच करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें , किली पॉल एक सोशल मीडिया स्टार हैं और वो जल्द ही बिग बॉस 16 के हाउस में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगे।

तनजानियन इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अब तक किली ने कई फेमस फिल्मी सितारें से मुलाकात की है। इतना ही नहीं वह रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) हाउस में भी गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेसी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) संग डांस करते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CjU4kHsv4fu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=16b3d900-8a99-4514-8ba7-0615fdde15d2

हाल ही में किली पॉल फेमस डांस शो झलक दिखला जा 10 के सेट पहुंचे। जहां उन्होंने डांस क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ उनके ही गाने चने के खेत में डांस किया। इस दौरान किली पॉल माधुरी दीक्षित से स्टेप मैच करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में माधुरी पीच कलर की शिमरी साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वो हमेशा की तरह बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं किली पॉल अपने ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CjW-JQ-KI5i/?utm_source=ig_web_copy_link

साथ ही मनीष पॉल कलकार से सवाल करते हैं कि ‘आप को कितनी हिंदी बोलने आती है’, जिसके जवाब में किली कहते हैं ‘थोड़ी-थोड़ी’। इसी शो के दौरान किली जज माधुरी दीक्षित को अपने दिल की बात कहते हुए बोलते हैं’ की मैं यहां माधुरी दीक्षित से मिलने आया हूं क्यूंकि वो मेरी फेवरेट हैं।

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा ने पूरे 5 साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इसमे करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं। इस शो में बड़े-बड़े सितारे अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे समेत कई सितारे नजर आ रहे है।

Back to top button