बिग ब्रेकिंग

राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत देवब्रत सिंह का होगा अंतिम संस्कार…….मुख्यमंत्री ने विधायक के निधन पर जताया शोक…..अमित जोगी बोले…

रायपुर, 4 नवम्बर 2021। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  विधायक और पूर्व सांसद  देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। श्री देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने  देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

अमित जोगी ने भी जताया दुख

JCCJ खैरागढ़ विधायक  देवव्रत सिंह के निधन के समाचार से पूरा प्रदेश स्तब्ध है।उनसे मेरे व्यक्तिगत सम्बंध 1998 से हैं।हमारी 25 दिन पहले ही मुलाक़ात हुई थी।हमेशा की तरह उन्होंने मेरा एक बड़े भाई की तरह मनोबल बढ़ाया था।

इतने युवा, समझदार और अनुभवी नेता के अचानक चले जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बहुत बड़ा अधूरापन उत्पन्न हो गया है जिसको आसानी से भरा नहीं जा सकता है।

मैं विशेष रूप से ईश्वर से रानी साहिबा विभा सिंह जी और उनके प्यारे बच्चों के लिए प्रार्थना करता हूँ कि वो उन्हें इस अपार संकट का सामना करने के लिए सम्बल और संयम दें।ॐ शान्ति

https://www.facebook.com/533560906781120/posts/2327975947339598/

https://www.instagram.com/p/CV1ss77qIiC

 

Back to top button