हेडलाइन

नन्हा सिपाही : साढ़े 5 साल के हरेंद्र को मिली आरक्षक के पद पर नियुक्ति… मां के साथ SP कार्यालय पहुंचा नियुक्ति पत्र लेने…

सूरजपुर 6 जनवरी 2022। साढ़े 5 साल का हरेंद्र सिंह पैकरा को बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति मिली है। पिता के स्थान पर हरेंद्र को ये नियुक्ति दी गयी है। खुद एसपी रामकृष्ण साहू ने मां के साथ एसपी कार्यालय आये हरेंद्र को नियुक्ति पत्र दी। वहीं, टॉफी भी गिफ्ट किये। हरेंद्र के पिता ASI के तौर पर पदस्थ थे, जिनका निधन हो गया था। दरअसल आईजी सरगुजा ने पुलिस अधीक्षक को अनुकम्पा नियुक्त की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर हरेंद्र को आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा। बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ हरेंद्र को आधी सैलरी मिलेगी। जबकि मां को पेंशन दी जाएग।

बाल आरक्षक के रुप में भर्ती किए गए बच्चे के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे बच्चे को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने नए वर्ष पर सौगात देते हुए नियुक्ति का आदेश प्रदाय किया। पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति आदेश के साथ बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट भी प्रदाय किया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने बताया कि हरेन्द्र सिंह पैंकरा को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनके पिता हरि प्रसाद पैंकरा उप निरीक्षक (अ) के पद पर जिला कोरिया में पदस्थ थे।

नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर आईजी सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर हरेन्द्र सिंह पैंकरा को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा। इस दौरान स्टेनो अखिलेश सिंह, दशरथ पैंकरा, निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला, एसआई नीलाम्बर मिश्रा मौजूद रहे।

Back to top button