क्राइम

शिक्षिका का मर्डर : चरित्र शंका के शक में शिक्षिका की कर दी हत्या…. दिन दहाड़े हुई वारदात से मची थी सनसनी… आरोपी को पुलिस ने 25….

दुर्ग 1 अप्रैल 2022। शिक्षिका के मर्डर मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद आरोपी अस्पताल में भर्ती हो गया था, पुलिस ने 25 दिन बाद गिरफ्तार किया है। घटना पुलगांव के कोलिहापुरी की थी, जहां दिन दहाड़े शिक्षिका साधना साहू की पोषण साहू ने हत्या कर दी थी। पति पोषण साहू को शक था कि उसकी शिक्षिका पत्नी का किसी और से संबंध है।

पत्नी और पति के बीच फैमिली कोर्ट में मामला भी चल रहा था। लिहाजा साधना अपने पति से अलग बच्चों के साथ कोहिरापुरी हाऊसिंग बोर्ड में रहती थी। 7 मार्च को दोपहर 3 पोषण साहू पत्नी के घर पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान टंगिया से मारकर पोषण साहू ने साधना को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद पोषण ने खुद को भी चाकू मार लिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से छुट्ट मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Back to top button