बिग ब्रेकिंग

बड़ा हादसा टला : धू-धू कर जली पैसेंजर ट्रेन की पांच बोगियां, लोगों में मच गया हड़कंप

महाराष्ट्र 16 अक्टूबर 2023|महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल-इलेक्ट्रिक बहु इकाई (डीईएमयू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में सोमवार दोपहर आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी.

क्या बोले मुख्य जनसंपर्क अधिकारी?
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है और आग दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई. उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अहमदनगर जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.

पुल का गार्डर गिरा

महाराष्ट्र में सोमवार को सुबह 8 बजे मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। कुछ देर बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया और पुल पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से जोरदार आवाज हुई। सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच फ्लाईओवर पर लगा गार्डर गिर गया। लेकिन उस वक्त इतना नुकसान नहीं हुआ था।  हालांकि, दोपहर करीब ढाई से ढाई बजे के बीच एक फ्लाईओवर ढह गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरे हुए फ्लाईओवर को उठाने में दो महीने और लग सकते हैं।

डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लगी :

दरअसल, अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच आज दोपहर के समय डेमू ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। इस दौरान ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लगी है। हादसे में कोई यात्री की मौत या घायल नहीं हुआ है। सही समय पर सभी यात्रियों को ट्रेन के जलते डिब्बों में से उतार दिया गया था। साथ ही फायर मैन को इस बारे में सूचित कर दिया गया था।

सीपीआरओ मध्य रेलवे ने बताया

अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच डेमू ट्रेन के डिब्‍बों में लगी आग की घटना के बारे में सीपीआरओ मध्य रेलवे की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि, अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई। किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा। रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया।

Back to top button