क्राइमहेडलाइन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, झारखंड के युवक की हुई मौत, रेस्क्यू के 12 घंटे बाद मिला शव

दुर्ग 19 सितंबर 2023। विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसी बीच प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना भिलाई के शिवनाथ नदी में हुआ। ये हादसा पुलगांव में कल ही शाम में हुआ था, जिसके बाद SDRF की टीम लगातार सर्चिंग कर रही थी।

करीब 12 घंटे के सर्च अभियान के बाद SDRF की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान झारखंड के युवक के रूप में हुई है। मृतक का नाम रंजीत सिंह है। जानकारी के मुताबिक मृतक डिस्पोजल गिलास फैक्ट्री में काम करता था। 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन फैक्ट्री में किया गया था। जिसके बाद कल प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था।

इस दौरान रंजीत अपने सहकर्मियों के साथ प्रतिमा का विसर्जन करने गया हुआ था, इस दौरान वो शिवनाथ नदी की गहराई में चला गया, जिसकी वजह से वो डूब गया। इसकी सूचना तत्काल पुलगांव पुलिस को दी गयी। रेस्क्यू का काम शुरू किया गया, लेकिन अंधेरे की वजह से शव बरामद नहीं किया जा सका। आज फिर से सर्च आपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद शव बरामद कर लिया गया।

Back to top button