हेडलाइन

मोहन मरकाम ले सकते हैं कल शपथ, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के इस्तीफा देने की खबर!

रायपुर 13 जुलाई 2023। मोहन मरकाम कल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सू्त्रों की मानें तो प्रेेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। आपको बता दें कि कल ही मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद NW ने इस बात की जानकारी दी थी, कि मोहन मरकाम को पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अब जानकारी ये आ रही है कि मोहन मरकाम कल शपथ ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिये थे।

Back to top button