हेडलाइन

सांसद के भाई ने कांग्रेस प्रवेश किया… चाय वाले नोटिस से थे नाराज… मंत्री अकबर बोले…और भी कई..

रायपुर 18 सितंबर 2022। भाजपा सांसद संतोष पांडेय के चचेरे भाई विजय पांडेय ने कांग्रेस प्रवेश किया है।विजय पांडेय ने मंत्री अकबर के सामने काँग्रेस प्रवेश किया। मंत्री अकबर के कामो से प्रभावित होंकर उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया। इस मौके पर विजय पांडेय ने मंत्री के कामो की तारीफ की। आपको बता दें कि विजय पांडेय भाजपा जिला व्यपार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं।

विजय पांडेय ने मंत्री अकबर को चाय पीने बुलाया था, जिस पर विजय पांडेय को भाजपा ने नोटिस दिया था। नोटिस मिलने से विजय पांडेय नाराज थे। उन्होंने कहा कि चाय पर बुलाना अतिथि का स्वागत हमारी परंपरा है , भाजपा द्वारा अतिथियों के स्वागत पर नोटिस देना गलत है। इधर, भाजपा के अन्य नेताओं के प्रवेश पर मंत्री अकबर ने कहा, कि संपर्क में कई है पर समय पर खुलासा किया जाएगा

Back to top button