क्राइमबिग ब्रेकिंग

किडनैपिंग के बाद मर्डर: आधी रात हथियार बंद लोगों ने ग्रामीण का किया अपहरण, फिर कर दी हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

पखांजूर 4 दिसंबर 2023। नक्सलियों की एक और खूनी करतूत सामने आयी है। नक्सलियों ने पहले तो ग्रामीण का अपहरण किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पूरी वारदात को नक्सलियों ने घर से कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया। मृतक का नाम चमरा राम मंडावी है।

घटना गढ़चिरौली जिले के कोरची थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आधी रात को नक्सली अचानक चमरा राम मंडावी के घर पहुंचे और अपने साथ चलने के लिए कहा। चमरा राम को साथ लेकर नक्सलियों ने घर से कुछ दूरी पर ले जाकर रोक लिया।

नक्सलियों ने वहीं ग्रामीण की हत्या कर दी और फिर शव को ले कर फेंक दिया। शव के पास नक्सलियो ने पर्चे भी फेंके। मृतक चमरा राम मण्डावी गढ़चिरौली जिले के कोरची का रहने वाला था। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।

Back to top button