ब्यूरोक्रेट्स

नक्सली पुलिस फायरिंग: दो नक्सली ढेर, मौके से मिले नक्सलियों के आधुनिक हथियार,…देखें पुलिस द्वारा जारी की गई सूची…

कांकेर 31 अक्टूबर 2022। कांकेर के पास सिकसोड मैं देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मौके पर दो नक्सली ढेर हो गए। 3 घंटे तक चली फायरिंग में नक्सलियों का बड़ा हथियार का जखीरा पुलिस के हाथ लगा।
मामले पर पूरी जानकारी देते हुए सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज एवं शलभ सिन्हा पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर ने बताया कि नक्सलियों के बहुत से हथियार हमारे हाथ लगे हैं।

पुलिस पार्टी द्वारा घटनास्थल से बरामद किये गये माओवादियों के आर्म्स-एम्यूनेशन एवं अन्य सामग्री का विवरण निम्नानुसार है :-
(1) 315 बोर रायफल-01 नग,
(2) 08 एम.एम. पिस्टल-01 नग,
(3) 08 एम.एम. पिस्टल के जीवित कारतूस-02 नग,
(4) 315 बोर रायफल के जीवित कारतूस- 01 नग,
(5) 08 एम.एम. पिस्टल का खाली खोखा- 01 नग,
(6) वॉकीटाकी सेट- 01 नग,
(7) पिट्ठू- 03 नग,
(8) नक्सली वर्दी-04 नग,
(9) नगदी रकम- 57,770/- रू.

Back to top button