ब्यूरोक्रेट्स

कर्मचारियों-अधिकारियों की खबर : कोरोना ड्यूटी में अन्य विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को मूल विभाग में लौटने का निर्देश…. पढ़िये आदेश में क्या लिखा है

रायपुर 16 मार्च 2022। कोरोना काल में जिन-जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना ड्यूटी अलग-अलग विभागों में लगी थी, उन सभी को मूल विभागों में लौटना होगा। रायपुर कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना काल में कई विभाग के कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारियां दी गयी थी और प्रतिनियुक्ति किया गया था।

कोरोना नियंत्रण में होने के बाद अब सभी को उनके मूल विभागों में भेजने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर ने इस बाबत अन्य विभागों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों-अधिकारियों को तत्ताल अपने मूल पद पर ज्वाइन करने को कहा है।

Back to top button