ब्यूरोक्रेट्स

मंत्री का OSD निकला रंगीन मिजाज और भ्रष्ट…..राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर की महिला मित्र के घर से मिले अश्लील CD और करोड़ों की संपत्ति… महिला मित्र भी थी CDPO

पटना 26 नवंबर 2021। मंत्री के OSD के ठिकानों से करोड़ों की संप्ति और पोर्न VIDEO मिला है। बिहार के माइनिंग व जियोलॉजी मंत्री जनकराम के OSD मृत्युंजय कुमार और उनकी महिला मित्र के घर पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान OSD की महिला मित्र रत्ना चटर्जी के कटिहार स्थित बंगले से पोर्न वीडियो का CD मिला है। ओएसडी के पटना, अररिया और कटिहार में एक साथ विजिलेंस की टीमने छापा मारा था।

छापेमारी में 30 लाख रुपया कैश, सोने की 30 बिस्किट, 44 लाख रुपए की ज्वेलरी, पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में 33 लाख रुपए में खरीदे गए फ्लैट के पेपर, सिल्लीगुड़ी के ही प्लैनेट मॉल में दुकान, 3 लाख रुपए में कटिहार में जमीन खरीदने का पेपर, पटना में लोयला स्कूल के पास 32 लाख रुपए में खरीदी गई प्रॉपर्टी के पेपर बरामद हुए। इनके अलावा LIC के 3 अलग-अलग स्कीम के पेपर मिले। हर एक स्कीम में 40 हजार रुपए के हिसाब से 1 लाख 20 हजार रुपए महीने का प्रीमियम भरा जा रहा था। टीम को मृत्युंजय कुमार अपनी महिला मित्र के साथ पटना के एसके पुरी स्थित फ्लैट पर ही मिल गए।

करोड़ों की संपत्ति मिली OSD के ठिकाने से

SVU ने अपनी पड़ताल के बाद दावा किया है कि OSD मृत्युंजय कुमार ने जमकर काली कमाई की है, जो सरकार की तरफ से मिलने वाली सैलरी से काफी अधिक है। अब तक 1 करोड़ 73 लाख 4 हजार 922 रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। रत्ना चटर्जी और धनंजय कुमार के पास से जो कैश, संपत्ति या जेवर मिला है, वो सब अर्जित करने में मंत्री के OSD मृत्युंजय कुमार का हाथ रहा है। काली कमाई के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को इन्होंने अपने नाम पर न खरीद कर भाई धनंजय कुमार और मित्र रत्ना चटर्जी के नाम पर खरीदा। मनी लांड्रींग के जरिए मृत्युंजय ने ब्लैक मनी को व्हाइट किया। इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं।

 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं OSD मृत्युंजय

मृत्युंजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। मंत्री के OSD से पहले ये BDO थे। कटिहार समेत कई जिलों के ब्लॉक में इनकी पोस्टिंग रही है। पटना में ADM आपदा प्रबंधन के पद पर भी रह चुके हैं। इसके बाद ही वो मंत्री के OSD बने। SVU की जांच में ही पता चला कि सरकारी नौकरी में आते ही इन्होंने पद का दुरुपयोग शुरू कर दिया था। शुरुआती दौर से ही भ्रष्टाचार करते आ रहे हैं। मृत्युंजय कुमार के रिश्ते अपनी पत्नी आरती के साथ अच्छे नहीं थे। तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस चल रहा था। उसी दौरान साल 2013 में पत्नी की मौत हो गई।

 गर्लफ्रेंड रत्ना घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई थी

रत्ना चक्रवर्ती CDPO रह चुकी हैं। साल 2011 में वो घूस लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने इन्हें पकड़ा था। उस वक्त रत्ना की पोस्टिंग ठाकुरगंज में थी। घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद रत्ना को सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इन्हें सरकार ने सीधे बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से इनके देख-रेख की पूरी जिम्मेदारी मृत्युंजय कुमार ने उठा ली। तब से दोनों साथ रह रहे हैं। अपने घर के पास में ही मृत्युंजय अपनी महिला दोस्त के लिए अलग से एक घर भी बनवा रहे हैं।

 

 

Back to top button