ब्यूरोक्रेट्स

IPS फरार : 10 महीने की हर महीने वसूली करने वाले IPS को तलाश रही है क्राइम ब्रांच….इधर IPS के रिश्तेदार कमिश्नर को किया गया गिरफ्तार… पढ़िये क्या है पूरा मामला

मुंबई 8 अप्रैल 2022।  पुलिस की टीम कभी बॉस रहे अपने ही IPS अफसर को ढूंढ रही है। 10 लाख हर महीने की वसूली मामले में IPS सौरभ मिश्रा फरार है। IPS पर कई गंभीर आरोप है। इधर महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने IPS के रिश्तेदार व बस्ती में तैनात असिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर आशुतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेल्स टैक्स कमिश्नर आशुतोष अपने रिश्तेदार IPS के साथ मिलकर वसूली का रैकेट चला रहे थे।

 अंबेडकरनगर के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी आशुतोष मिश्रा वर्तमान में वाणिज्य कर दफ्तर बस्ती में सचल दस्ता प्रभारी हैं। करीब चार वर्ष से बस्ती में तैनाती है। निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के वह बहनोई हैं। खाते से लेन-देन के आधार पर मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई में जोन-2 के पद पर तैनात रहे आईपीएस सौरभ कुमार त्रिपाठी पर आंगड़िया एसोसिएशन से 10 लाख रुपये प्रतिमाह वसूली का आरोप है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद 19 फरवरी 2022 से वह फरार चल रहे हैं। 22 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

वाणिज्यकर अधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें पकड़कर पहले कोतवाली ले गई। यहां बंद कमरे में काफी देर तक पूछताछ करने के बाद सीजेएम कोर्ट में ट्राजिन्ट रिमांड का प्रार्थना पत्र दिया। मंगलवार की शाम कोर्ट ने सुनवाई के बाद 08 अप्रैल 2022 को दोपहर दो बजे तक की रिमांड की मंजूरी दी। आदेश दिया कि रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आसिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष को अतिरिक्त मुख्य दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 37 मुंबई के समक्ष पेश किया जाए। मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट के इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि फरार आईपीएस सौरभ से जुड़े वसूली के एक केस में आशुतोष का नाम सामने आया है।

Back to top button