1 नवंबर 2023| न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 190 रनों से जीत लिया। इस जीते के साथ ही साउथ अफ्रीका अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं बड़े मार्जिन से मिली हार के कारण न्यूजीलैंड को नेट रन रेट में बड़ा नुकसान हुआ है। बात करें इस मैच के बारे में तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से इस पारी में दो शतक लगे। पहले क्विंटन डिकॉक ने 116 बॉल पर 114 रनों की पारी खेली, वहीं इसके बाद रासी वान डर डुसें ने 118 बॉल पर 133 रन बना दिए। वहीं डेविड मिलर ने 30 बॉल पर ताबड़तोड़ 53 रन ठोक दिए। मैच की दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका का दबदबा बना रहा। जहां उन्होंने न्यूजीलैंड को 35.3 ओवर में 167 के स्कोर पर ऑलआउट कर इस मैच को जीत लिया।
Related Articles
CG: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करना पड़ा महंगा, पार्टी ने पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सहित 3 को किया पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
November 21, 2023
CG- संशोधित वेतनमान: पटवारियों को बढ़े हुए वेतमान के अनुरूप होगा भुगतान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
June 16, 2023
CG- LIVE एक्सीडेंट VIDEO: 100 की रफ्तार में कार ने पहले डिवाइडर में मारी टक्कर, फिर कई बाइक को ले लिया चपेट में
October 21, 2023
पुलिस पर हमला के आरोपियों को नहीं मिली जमानत… झंडा विवाद के बाद हुआ था विवाद, कई पुलिस अधिकारी हुए थे घायल
March 18, 2023
ब्रेकिंग : रमन सिंह निर्विरोध बने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने कहा, अनुभव का मिलेगा लाभ, महंत बोले, आप जहां बैठे हैं, वो मेरा अतीत, आज मैं जहां वो मेरा वर्तमान…
December 19, 2023
Check Also
Close