हेडलाइन

हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस, काम पर नहीं लौटे पर हो सकती है बर्खास्तगी, एस्मा के तहत दिया गया नोटिस

मनेंद्रगढ़, 31 अगस्त 2023। राज्य सरकार की सख्ती के बावजूद हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी है। इधर जिलों से हड़तालियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गयी है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन (ब्प्क्।) संघ द्वारा 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एस्मा एक्ट के अंतर्गत तत्काल हड़ताल समाप्त कर अपनी सेवाएं देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

स्वास्थ्य कर्मचारी सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं उनके कार्य क्षेत्र में अनुपस्थिति के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त  हड़ताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इत्यादि लोग सम्मिलित हैं। एस्मा एक्ट के तहत जारी नोटिस के बावजूद यदि अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने और कोरोना भत्ता जैसे मांगों के लिए 21 अगस्त से प्रदेश भर के कर्मचारी हड़ताल पर है. कर्मचारियों ने अपने सीनियर अधिकारी और डॉक्टरों का फोन उठाना, विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप तक से खुद को अलग कर लिया है. स्वास्थ्य विभाग के सरकारी कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है. इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने के लिए बस्तर से लेकर सरगुजा सभी 33 जिलों के कर्मचारी रायपुर पहुंचे है. इसके चलते गांव गांव तक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक व्यवस्था बिगड़ी है.

Back to top button