पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO- BJP अध्यक्ष के आपत्तिजनक बोल : राहुल को पागल और प्रियंका को बबली कहा… कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ थाने में दर्ज करायी शिकायत

जीपीएम। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दिये आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी के खिलाफ दिये आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दाढ़ी बढ़ाकर पागलों की तरह घूम रहे हैं। प्रियंका गांधी बबली बनकर फूलों पर चल रहीं, इनको भारतीय संस्कृति ही नहीं मालूम हैं।

उन्होंने कहा-राहुल गांधी जिस प्रकार से हरकत करते हैं, उसी प्रकार का मैंने बयान दिया है और देश की जनता जो बोलती है। वही मैंने कहा है। आम जनता ये बात कहती है। जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ये कहते हुए जरूर नजर आए कि हर एक व्यक्ति को शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता यहां आये तो यहां की जनता को अपेक्षा थी कि 2018 मे जो उन्होंने वादा किया, उसका हिसाब दिया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ है।

जिले के गौरेला में मिशन स्कूल मैदान में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू समेत भाजपा के नेता शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की दाढ़ी पर आपत्तिजनक टिप्प्णी कर दी। पवन साहू यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी फूलों पर चल रहीं है। इनको भारतीय संस्कृति ही नहीं मालूम हैं। साथ ही पवन साहू ने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि इन्हें भारतीय सभ्यता नहीं मालूम। इतना ही नही पवन साहू ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से हरकत करते हैं उसी प्रकार का मैंने बयान दिया है।

भाजपा नेता के इस बयान पर बवाल मच गया। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता थाना पहुंच गये और लिखित शिकायत दर्ज करायी। कांग्रेस नेतों का आरोप है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के द्वारा उनके राष्ट्रीय नेताओ को अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे कांग्रेस की भावना आहत हुई है। कांग्रेसियों ने पुलिस ने भाजपा नेता पवन साहू के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Back to top button