टॉप स्टोरीज़

स्कूल में अश्लील डांस : बर्थडे पार्टी में तमंचे पर हुआ अश्लील डिस्को….सिगरेट के छल्लों के बीच स्कूल में चलता रहा महिला डांसरों संग हुआ

गोपालगंज 24 अप्रैल 2022। सरकारी स्कूल में तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बर्थडे पार्टी में बार डांसरों के साथ तमंचे पर डिस्को का वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। बर्थडे पार्टी में हरियाणवी गाने पर अश्लील डांस का ये वीडियो बिहार के गोपालगंज का है। गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें डांसरों को भी बुलाया गया था। उसी पार्टी में बंदूक लहराते युवक और लड़कियां को वीडियो सामने आया है।

कभी बॉलीवुड तो कभी हरियाणवी गानों पर तमंचे पर डिस्को चलता रहा। इस दौरान एक लड़का सिगरेट पीते भी दिखा। थोड़ी देर बाद एक डांसर आई और उसने दूसरी डांसर को दो तमंचे दिए। और वो दोनों हाथों में तमंचे लेकर डांस करने लगी। पूरा मामला गोपालगंज के तकिया याकूब गांव का बताया जा रहा है। यहां के माध्यमिक विद्यालय में बर्थ-डे पार्टी रखी गई।

स्कूल के अंदर बकायदा इसके लिए डीजे लगवाया गया। आर्केस्ट्रा बुलाया गया। बार बालाओं को भी लाया गया। पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सामने आया है। वीडियो के बारे जब सदर एसडीपीओ संजीव कुमार से बात की गई तो वे उनकी पहचान कर कार्रवाई की बात कही।

Back to top button