ब्यूरोक्रेट्स

अश्लील VIDEO वायरल : CMO का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल …..महिला मित्र से बोलते दिखे- तेरा जितना वजन, उतना तो पैसे से तौल दूंगा

अशोक नगर 24 नवंबर 2021। मध्यप्रदेश के अशोकनगर नगर पालिका के CMO का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। CMO पीके सिंह एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अधिकारी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। CMO वीडियो में कह रहे हैं कि छोटी बात मत करो। मैं अशोक नगर का डॉन हूं, मेरे बिना कुछ नहीं होता है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताते हुए सीएम गुडगांव में खुद का 4 करोड़ का बंगला होने की बात भी कह रहे हैं। इधर इस मामले में राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

वायरल वीडियो में CMO से महिला परमानेंट कर्मचारी बनाने को कह रही है। इस पर सीएमओ कहते हैं कि उसे कितने पैसे चाहिये… 10 लाख, 25 लाख या 50 लाख। वह कहते हैं कि जितना तुम्हारा वजन है, उतने पैसे से तौल दूंगा। इतना पैसा दूंगा कि तुम उठा नहीं सकोगी। हद तो ये है कि वो कलेक्टर के अधिकार को भी चुनौती देते सुनाई पड़ रहे हैं, वो बोल रहे हैं उसे कलेक्टर भी नहीं हटा सकते। सीएमओ पीके सिंह का एक के बाद एक तीन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इधर इस मामले में सीएमओ पीके सिंह का कहना है कि ये पुराना विडियो है और पर्सनल है। इन बातों को अब उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी गलत तरीके से फायदा किसी को नहीं दिलाया।

Back to top button