पॉलिटिकल

आज ही के दिन भारत ने चौथी बार अंडर19 क्रिकेट विश्व कप किया था अपने नाम, जानें देश-दुनियां के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच 1503 में दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
  • सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में बुरी तरह हराया।
  • विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 3 फरवरी, 1915 को स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया। आपको बता दें कि स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी।
  • मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू।
  • पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ।
  • जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
  • जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध 3 फरवरी साल 1943 में खत्म हुआ।
  • रूस 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
  • प्रयाग में 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
  • बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन 3 फरवरी, 1958 को हुआ।
  • 3 फरवरी, साल 1969 के दिन रुस का चालक रहित अंतरिक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूरी तरह कंट्रोल में रहते हुए उतरा।
  • भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई।
  • सन 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
  • भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
  • अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स 3 फरवरी साल 1995 को अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली बनीं।
  • भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में 1999 में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।
  • विश्व आर्थिक मंच की 29 वीं वार्षिक बैठक का 3 फरवरी साल 1999 में स्विजरलैंड के दावोस में समापन हुआ।
  • आतंकवाद के खिलाफ, भारत ने उजबेकिस्तान के साथ मिलकर 3 फरवरी, 2003 के दिन ही संयुक्त कार्यदल का गठन किया था।
  • भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए 3 फरवरी, साल 2005 के दिन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
  • मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” 2006 में सागर में डूबा।
  • चीन ने 2007 में मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • इराक की राजधानी बगदाद में 3 फरवरी साल 2007 में एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की जान चली गई।
  • महान साहित्यकार रवीन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबेल पुरस्कार के संकेत 3 फरवरी, साल 2008 में बांग्लादेश में होने के संकेत मिले थे।
  • भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार 3 फरवरी, 2008 को ईरान के तटीय क्षेत्रों में मिला।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2009 में ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
  • 3 फरवरी साल 2012 में अमेरिका में हाइस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मींदवारों की लिस्ट में सात भारतीय अमेरिकी स्थान हासिल करने में सफल रहे।
  • 3 फरवरी साल 2017 में चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
  • 3 फरवरी साल 2018 में भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।

3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1996 – दुती चन्द – भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी हैं।
  • 1964 – रघुराम राजन – भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।
  • 1816 – राम सिंह – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक
  • 1980 – राखी सावंत
  • 1983 – सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता
  • 1958 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
  • 1952 – दीप्ति नवल – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।
  • 1938 – वहीदा रहमान – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
  • 1909 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।

3 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2018 – हुकुम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।
  • 2007 – देवीदास ठाकुर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 1969 – सी. एन. अन्नादुराई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1978 – महाकवि शंकर कुरुप।
  • 2000 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक
  • 1979 – राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
  • 2016 – बलराम जाखड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
  • 1951 – चौधरी रहमत अली – पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।
  • 1983 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।

Back to top button