बिग ब्रेकिंग

एक बार फिर दहला काबुल, रूसी दूतावास के पास धमाका,…2 रशियन डिप्लोमेट्स सहित 20 की मौत…

नई दिल्ली 05 सितंबर 2022 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका हुआ है। यह धमाक रूसी दूतावास के पास किया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक, हमले में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो रूसी राजनयिक भी शामिल हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के बाहर बम धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में दो रूसी राजनयिक भी शामिल हैं। बम धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चारों-तरफ धुआं फैल गया। जानकारी मिल रही है कि एक फिदायीन हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। ब्लास्ट अफगानिस्तान में  रूसी एम्बेसी के बाहर हुआ, जहां लोग वीजा के लिए इंतजार कर रहे थे।

फिलहाल सुरक्षा अधिकारियों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक फिदायीन हमलावर को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही रूसी एम्बेसी के गार्ड्स ने गोली मारी। लेकिन तभी उसने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 20 लोग मारे गए। इनमें 2 रूसी राजनयिक भी शामिल हैं। 

रूस उन कुछ देशों में से एक है जिसने एक साल से अधिक समय पहले तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद काबुल में एक दूतावास बनाए रखा है। हालांकि मॉस्को ने आधिकारिक तौर पर तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है, लेकिन वे अधिकारियों के साथ पेट्रोल और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति के समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

Back to top button