क्राइमबिग ब्रेकिंग

पुरूष दोस्तों के साथ फिल्म देखने गयी पत्नी को पति ने रोड पर पीटा…..बीबी की शिकायत पर FIR हुआ दर्ज

कांकेर 19 दिसंबर 2021। पुरूष सहकर्मी के साथ फिल्म देखने गयी बीबी की पति ने सड़क पर ही पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला कांकेर का है। जहां टिकरापारा की रहने वाली एक महिला अपने दो पुरूष सहकर्मी के साथ मॉल में पिक्चर देखने गयी थी। लेट नाइट 12.30 का शो देखकर जैसे ही महिला मॉल से बाहर निकली, पति ने उसकी मॉल के बाहर ही पिटाई कर दी।

महिला एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी पति जगजीत सिंह के साथ उसका विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते हैं। महिला को मारपीट में गंभीर चोट भी आयी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

महिला नारायणपुर की रहने वाली है। 2013 में जगजीत के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।

Back to top button