क्राइम

CG NEWS : शातिर बॉयफ्रेंड अरेस्ट – गर्लफ्रेंड को VIDEO कॉल में पहले कराया न्यूड, फिर आपत्तिजनक फोटा भेजकर मांगे 5 लाख रूपये, पुलिस ने राजधानी में रेड कर……

दंतेवाड़ा 1 दिसंबर 2022। अनजान शख्स से दोस्ती और फिर प्यार के बाद कैसे भोली-भाली लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता हैं, इसकी बानगी नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला में सामने आया हैं। यहां रहने वाली एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने विडियों कॉल कर पहले तो न्यूड होने को कहा, और लड़की के न्यूड होते ही उसने आपत्तिजनक विडियों से स्क्रीन शॉट लेकर लड़की से 5 लाख रूपये की ब्लैकमेलिंग करने लगा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शातिर बॉयफ्रेंड को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया हैं।

दोस्ती, इश्क और फिर ब्लैकमेलिंग की ये पूरी घटना नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला के गीदम थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि ओडिशा का रहने वाला अर्जुन बच्छा नामक युवक कुछ महीने पहले काम की तलाश में दंतेवाड़ा आया था। यहां जिले की रहने वाली एक युवती से उसका संपर्क हुआ था। अर्जुन ने युवती से पहले दोस्ती की और फिर झांसे में लेकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर लड़की अर्जुन पर आंख मूंदकर विश्वास करने लगी थी। जिसका फायदा उठाते हुए एक दिन वीडियो कॉलिंग में अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को न्यूड होने की शर्त रख दी।

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का दिल रखने के लिए ऑन विडियों कॉल न्यूज हो गयी। बस फिर क्या था इस मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने लड़की के न्यूज विडियों कॉल के दौरान ही स्क्रीनशॉट ले लिया। जिसकी जानकारी लड़की को नही हो सकी। इसके बाद शातिर युवक ने दूसरे दिन युवती को उसकी न्यूड फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी अर्जुन ने 5 लाख रुपए की मांग करते हुए पैसे नही देने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत फौरन गीदम थाना में करवाई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई। सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया। आरोपी का लोकेशन रायपुर में मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button