हेडलाइन

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई: VIP मेहमान होंगे शामिल, परोसे जाएंगे खास पकवान, जानें कैसी है तैयारी…


नई दिल्ली 13 मई 2023।आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होने जा रहा है।
दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजानर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज समेत परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा के भी पार्टी में पहुंचने की संभावना है।
कुछ ऐसा रहने वाला है पार्टी शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

Back to top button