हेडलाइन

जयराम जी को इस बार जय राम कीजिये : हिमाचल में CM भूपेश की हुंकार, बोले- भाजपा-कांग्रेस में यही है फर्क… बीजेपी जेब से पैसा निकालती है, कांग्रेस जेब में पैसे डालती है

रायपुर 14 अक्टूबर 2022। हिमाचल में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव के ऐलान से ठीक पहले हिमाचल में कांग्रेस ने बड़ा पॉलटिक्ल शो किया। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई बड़ी राजनीतिक सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इनके पैसे धरे के धरे रह जायेंगे। कांग्रेस तीन चौथाई से ज्यादा वोट से जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है। भाजपा आपके जेब से पैसे निकालने का काम करती है और कांग्रेस गरीबों और किसानों के जेब में पैसे देने का काम करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जीएसटी, रसोई गैस की कीमत और हर तरीके से भाजपा आपके जेब से पैसे निकालने का काम करती है, जबकि कांग्रेस किसानों और गरीबों के जेब में पैसे डालने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल जी ने वादा किया था कि किसानों को 2400 रूपये धान का समर्थन मूल्य मिलना चाहिये, हमने अपने किसानों को आज 2640 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया है। राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी की बात कही थी। सरकार बनते ही छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार ने 10 घंटे के भीतर 19 लाख किसानों की कर्जमाफी कर दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान हिमाचल के कर्मचारियों से बड़ा वादा करते हुए कहा कि राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल हो गयी है, छत्तीसगढ में हो गयी है और अब झारखंड में भी हमारी साझा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है। अगर हिमाचल में सरकार बनी तो यहां भी पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि इन मांगों केलिए पैसे कहां से आयेंगे, पैसे नहीं है। पैसे भाजपा ने एमएलए और एमपी की खरीदी में लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जयराम जी को इस चुनाव में आप लोग जय राम कीजिये… और कांग्रेस की सरकार बनाईये।

Back to top button