ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

PHOTO: IAS-IPS अफसरों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई, तस्वीरों में देखिये मुख्यमंत्री की बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

रायपुर 23 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पूरे देश भर से बधाईयां मिल रही है। मंत्री, विधायक के साथ-साथ अधिकारियों व अलग-अलग संगठनों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है। आईये देखते हैं कि मुख्यमंत्री को आज किस तरह से बधाईयां दी गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यसचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे ने पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी

डीजीपी अशोक जुनेजा ने जन्मदिन की बधाई दी ।

गृहसचिव सुब्रत साहू ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी ।

सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने भी जन्मदिन की बधाई दी

IAS अंकित आनंद ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

शिक्षा सचिव एस भारतीदासन ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

खुफिया चीफ अजय यादव ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

जनसंपर्क कमिश्नर दीपांशु काबरा ने दी जन्मदिन की बधाई

जनसंपर्क संचालक सौमिल रंजन चौबे ने भी मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

IAS टीपी वर्मा ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं

बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

एसीबी-ईओडब्ल्यू चीफ डीएम अवस्थी ने भी दी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं

IAS शम्मी आबिदी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

Back to top button