बिग ब्रेकिंग

CM भूपेश और प्रियंका गांधी की आज योगी के गढ़ में प्रतिज्ञा रैली…… मोदी के वाराणसी के बाद कांग्रेस के निशाने पर योगी का किला….2 घंटे प्रियंका गांधी संग मुख्यमंत्री रहेंगे सभा में मौजूद

रायपुर 31 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में दहाड़ लगाएंगे। मुख्यमंत्री आज गोरखपुर में प्रियंका गांधी के साथ प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगे। यूपी प्रतिज्ञा रैली में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 9.30 बजे लखनऊ रवाना हो रहे हैं। तय मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में करीब दो घंटे तक जनसभा में मौजूद रहेंगे।

CM भूपेश बघेल साढ़े 9 बजे रायपुर से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से स्पेशल प्लेन से फिर गोरखपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक वो चंपा देवी पार्क पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आएंगे।

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली गोरखपुर में प्रियंका की हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली के बाद उनके निशाने पर सीएम योगी का गढ़ गोरखपुर है। प्रियंका गांधी गोरखपुर में रविवार को रैली करेंगी। योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरने के लिए प्रियंका गांधी ऐसे दिन गोरखपुर में रैली करने जा रही हैं जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही होगी। 31 अक्टूबर 1984 को ही इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
प्रतिज्ञा यात्राओं के साथ ही कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली भी करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के बीच इसकी घोषणा के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर चुना है। यहां के चंपा देवी पार्क में प्रियंका की रैली की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
अब यूपी विधानसभा चुनाव में जाने से पहले जन समर्थन जुटाने और कांग्रेस का विजन बताने के लिए चल रही प्रतिज्ञा यात्रा की पहली रैली गोरखपुर में होगी। इस दौरान प्रियंका आठ प्रतिज्ञाएं जनता के सामने रखेंगी। यूं तो पहले ही प्रियंका इनके बारे में साफ कर चुकी हैं और यही प्रतिज्ञाएं जनता के बीच पहुंचाने के लिए यात्रा चल रही है। हालांकि, प्रियंका योगी के गढ़ में जब इन प्रतिज्ञाओं को दोहराएंगी, तो इसका अलग संदेश जाने की उम्मीद है।

Back to top button