बिग ब्रेकिंग

राज्योत्सव के समापन में खूब चले सियासी तीर : विधानसभा अध्यक्ष के नहीं आने को नेता प्रतिपक्ष ने बताया टूटी परंपरा…..तो CM बोले- कोई परंपरा नहीं टूटी है……राज्य बनाने को लेकर कौशिक ने किया उपलब्धि का बखान तो… मुख्यमंत्री बोले- राज्य तो बना था, लेकिन छत्तीसगढ़ियों का राज अब आया है…

रायपुर 1 नवंबर 2021। राज्योत्सव के समापन पर आज खूब सियासी तीर छुटे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तंज कसते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा, तो मुख्यमंत्री ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगायी। दरअसल हुआ यूं कि साइंस कालेज मैदान पर राज्योत्सव का समापन चल रहा था, इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित कई राजनीतिक हस्तियां मंच पर मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नहीं थे। मौका देखते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि ….

“राज्योत्सव में परंपरा टूट रही है, हर बार विधानसभा अध्यक्ष जी बैठते थे, उनका संबोधन होता था, ‘बिसाहू महंत के नाम से होथे सम्मान, चरणदास महंत के होथे तिरस्कार'”

नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा को राज्य गठन का श्रेय देते हुए अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के कामों का भी खूब बखान किया। टीकाकरण से लेकर कोरोना काल तक की उपलब्धियों को बयां करते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी को छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के लिये आभार, उन्हें नमन। कौशिक ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज़ हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। धरमलाल ने आगे कहा

 अभी छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ कार्य करने की और आवश्यकता है। नक्सलवाद के कारण बहुत से पैसे का अपव्यव होता है और अगर नक्सलवाद का खात्मा होगा, तो छत्तीसगढ़ के स्वर्ग बस्तर में और खूबसूरती बढ़ पायेगी।

कौशिक के तंज पर मुख्यमंत्री ने भी जवाब देने में देर नहीं लगायी। अपने संबोधन की शुरुआत ही मुख्यमंत्री ने वहां से की, जहां से नेताप्रतिपक्ष ने छोड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि …

राज्यपाल पहुना के रूप में उपस्थित हैं। उन्होंने आगे कहा कि परम्परा टूटा नहीं है, और आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत आ चुके हैं। ऐसे में परम्परा टूटने की बात ही नहीं है। अलग-अलग तरीके से सम्मानित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कई नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि

छत्तीसगढ़ राज्य बना था, पर छत्तीसगढ़िया लोगों की नहीं लग रहा था कि उनका राज्य बना है। छत्तीसगढ़िया लोगों को बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार के आने के बाद हुआ। आप लोग राजगीत नहीं बना पाए थे। पहले राज्य गमछा तक नहीं बना था, हमने बनवाया।  आय में वृद्धि को लेकर हमारी सरकार कार्य कर रही है।आप लोगो के समय 5 किलो मीटर के बाद नक्सल था। आज सुकमा में समाप्ति होने पर है।।

Back to top button