पॉलिटिकलहेडलाइन

रामराज्य पर राजनीति : नितीन नवीन बोले- संस्कृति का अनादर कांग्रेस के विनाश का कारण, बिरनपुर मामले में मंत्री चौबे से पूछताछ की मांग, कांग्रेस का तीखा पलटवार

रायपुर 8 मई 2023। छत्तीसगढ़ में रामराज पर घमासान जारी है। भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने आरोपों की बरसात करते हुए कहा कि धर्म रक्षा में बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के युवक भुनेश्वर साहू से कांग्रेस सरकार ने नाइंसाफी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजरंग बली का अपमान किया है। लव जिहाद को संरक्षण देने वाली कांग्रेस ऐसी सच्चाई पर आधारित फिल्म केरल स्टोरी का विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सौ जन्म भी ले लें तो भी रामराज्य की अवधारणा को नहीं समझ सकते। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब बजरंग बली के उपासकों पर पाबंदी लगाने की बात कह रहे हैं। राम मंदिर में ताला जड़वाने वाली कांग्रेस बजरंग बली का अपमान कर रही है। ये कैसे रामराज्य की बात कर सकते हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लिए नितिन नवीन को राम काज की परिभाषा मालूम होता वो बिहार सरकार में मंत्री रहते। भाजपा को वोट लेते समय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की याद आती है और सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा की सरकारें राम काज नहीं करती बल्कि अदानी अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों के लिए काम करती है और देश की जनता हताश और परेशान रहती है।

भारतीय संस्कृति और भारतीय सभ्यता का अपमान ही देश भर में कांग्रेस के विनाश का कारण है। हमारा मकसद कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोपों जो जेल में हैं, उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही। भूपेश बघेल विरोध के स्वर बर्दाश्त नहीं कर पाते। एक बच्चे तक की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न कर दिया। जनता देख रही है कि कितनी तानाशाही चल रही है।भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कुनीतियों से प्रदेश की जनता में भयंकर आक्रोश है। विशेष तौर पर सनातन धर्म के खिलाफ कांग्रेस का दुराग्रह, सांप्रदायिक दंगे, लव जेहाद और इसका विरोध करने पर हत्या जैसे मामलों ने इस सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है।

नितिन नबीन ने कहा कि रही सही कसर महावीर बजरंगबली का विरोध करके कांग्रेस ने पूरी कर ली है। कांग्रेस को यह याद रखना चाहिये कि श्रीराम का विरोध करने का परिणाम यह हुआ कि आज देश में इस दल का नामलेवा मुश्किल से बचा है। दो बार से केंद्र में मुख्य विपक्ष की हैसियत तक के लायक जनता ने कांग्रेस को नहीं छोड़ा है। अब बजरंग बली का विरोध तो खैर कांग्रेस को कालनेमि और लंकिनी की गति को निःसंदेह प्राप्त करायेगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि बजरंग बली की जय से हमें दिक्कत नहीं है। हम कहते हैं कि दिक्कत है तभी तो बजरंग बली का जयकारा लगाने वालों का बार बार अपमान कर रहे हैं। उन्हें ठीक कर देने की धमकी दे रहे हैं। बच्चो का वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बजरंग बली के अपमान पर देश भर में पैदा हुए स्वाभाविक आक्रोश से डर कर कर्नाटक में कांग्रेस ने तो यू टर्न लेने की विफल कोशिश की है, पर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की हठधर्मिता निंदनीय है।सवाल यह है कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस नेता ने यह कहा कि प्रदेश किसी ऐसे दल पर प्रतिबंध लगा ही नहीं सकता, तो आख़िर भूपेश बघेल को ऐसा भड़काऊ बयान देने में कि ‘बजरंग दल को ठीक कर देंगे जरूरत पड़ी तो बैन करने की सोचेंगे’ उनको माफी माँगना चाहिए?

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि बजरंग बली और सनातन आराध्यों से विद्वेशवश मुख्यमंत्री इस सीमा तक चले गये कि उन्होंने एक अबोध बालक की पहचान उजागर कर उसकी जान को संकट में डाल दिया है। अगर उसने गलत किया था तो कानून के हिसाब से कार्य करते मुख्यमंत्री का कार्य बच्चो का वीडियो अपलोड कर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करना नही।उन्होंने कहा कि हमने चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। वास्तव में यह फिल्म छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है। यह देश की स्टोरी है। हमारी बेटियों में जागरूकता फैलाने, इन्हें लव जेहाद जैसी साज़िशों से सावधान करने, उन्हें आतंक का टूल्स बनाने से रोकने यह फिल्म प्रेरित करती है।उन्होंने कहा कि बेमेतरा के बीरनपुर में हुए हत्याकांड में मृतक के पिता ने सीधे तौर पर स्थानीय विधायक और शासन के वरिष्ठ मंत्री के क़रीबियों का नाम लिया है। इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं हो पाना गंभीर विषय है। मामले में सीधे मंत्री से पूछताछ होना चाहिये।

नितिन नवीन बताये गोवा में मनोहर पारिकर और कर्नाटक में यदुरप्पा की सरकार ने श्रीराम सेना पर प्रतिबंध क्यों लगाया था

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लिए नितिन नवीन को राम काज की परिभाषा मालूम होता वो बिहार सरकार में मंत्री रहते। भाजपा को वोट लेते समय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की याद आती है और सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा की सरकारें राम काज नहीं करती बल्कि अदानी अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों के लिए काम करती है और देश की जनता हताश और परेशान रहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राम काज करने वाली सरकार है जो किसान नौजवान युवा महिलाये की आर्थिक विकास रोजी रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य बेहतरी के लिये योजना बनाकर कार्य कर रही है।यहां की संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार के लिए काम कर रही है छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार की है जो 15 साल में भाजपा की सरकार ने नहीं किया था छत्तीसगढ़ के भांचा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान की जो पहचान है रामवनगमन पथ का निर्माण कर रही है छत्तीसगढ़ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की मूर्ति की स्थापना कर रही है गौ सेवा कर रही है मानव सेवा कर रही है लेकिन नितिन नवीन बताये कि भाजपा के किस राज्य सरकार में राम काज हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन से पूछा कि गोवा में मनोहर पारिकर की नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार और कर्नाटक में जब यदुरप्पा मुख्यमंत्री थे तब श्रीराम सेना पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया था?
कर्नाटक में भाजपा के नेता बजरंग दल को फ़्रिज एलिमेंट क्यो कहते हैं?उनसे दूरी बना कर चलते हैं?प्रदेश की जनता जानना चाहती है?बजरंग दल पर पूरे देश में कहीं पर भी बैन नहीं लगा है। लेकिन जय श्री राम का नारा लगाने वाली भाजपा तो श्रीराम सेना पर बैन लगा चुकी हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल के दौरान प्रदेश की जनता नारा लगाती थी रमन नहीं रावण है बर्बादी का कारण है उस दौरान प्रदेश में किसानो की आत्महत्या घटना होती थी आदिवासियों की जमीन छीना गया उन्हें जेल में बंद किया गया युवाओं के रोजगार को बेचा गया था कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना मूल काम था नर्स बहनों पर लाठियां चलाई गई 36000 करोड का चावल घोटाला हुआ रमन सिंह के दमाद ने सरकारी डीकेएस अस्पताल को गिरवी रखकर घोटाला किया।पनामा पेपर्स कांड हुआ और ऑंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, तेंदूपत्ता घोटाला, चरण पादुका घोटाला, मोबाइल घोटाला डामर घोटाला, ये रावणीय संस्कृति के लक्षण है यही हाल वर्तमान में हर भाजपाशासित राज्यो का है

Back to top button