बिग ब्रेकिंग

साल का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण ….कब लगेगा सूतक …जानें किस तारीख को दिखेगा

सितंबर 29 सितंबर 2023  सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को बहुत महत्व दिया गया है. इस साल कुल 4 बार ग्रहण लगने हैं. इनमें से 2 बार सूर्य ग्रहण और 2 बार चंद्र ग्रहण होने हैं. इस साल का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण अगले महीने यानी अक्टूबर में लगने जा रहे हैं. वैदिक शास्त्रियों के मुताबिक एक ही महीने में 2 बार ग्रहण लगने से सभी 12 राशियां प्रभावित होने जा रही हैं. इनमें से 3 राशियां पर इन ग्रहणों का सकारात्मक असर पड़ेगा. उनके घर में धन-दौलत का आगमन बढ़ेगा और घर में कई मांगलिक कार्यक्रम होंगे


कब लगेगा का साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी।

कहां-कहां देखा जा सकेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा।

Back to top button