शिक्षक/कर्मचारी

प्राचार्य को हटाया : इंस्पेक्शन पर पहुंचे कलेक्टर को मिली शिकायत… मौके पर ही प्राचार्य को हटाने का दिया आदेश

बेमेतरा 22 दिसंबर 2022। पालकों की शिकायत पर प्राचार्य को कलेक्टर ने ट्रांसफर कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रवास के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला साजा ठेलका दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान पालकों ने कलेक्टर से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ठेलका के प्रभारी प्राचार्य की कार्यशैली की शिकायत की।

पालकों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने संबंधित शिकायत पर प्राचार्य टिकेश्वर साहू को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया गया। शिकायत के महज घंटे भर में ही हड़कंप मच गया। कलेक्टर के निर्देश के बाद डीईओ अरविंद्र मिश्रा ने वरिष्ठ व्याख्याता संजय सेन को शासकीय हायर सेकेंडरी सकूल ठेलका का प्रभारी प्राचार्य बनाया है।

Back to top button