हेडलाइन

Rain Alert-3 की मौत: बारिश की वजह से कई जगहों पर हादसे, कहीं मकान गिरा, कहीं वज्रपात, अब तक तीन लोगों की मौत

रायपुर 3 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश एक्टिव मोड पर है। कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात का अलर्ट भी है। इधर मौसम विभाग के मुताबिक बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, राजनांदगांव जिले में तेज बारिश का अनुमान है।

मकान ढहने से महिला की मौत

छत्तीसगढ़ कई जगहों पर बारिश की वजह से हादसे की भी खबर है। कोंडगांव में जहां एक मकान ढहने से एक महिला  की मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल भी हो गये। सुबह से हो रही हल्की बारिश में मिट्टी का मकान ढहने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो घायल, घायलों को जिला अस्पताल उपचार हेतु किया गया भर्ती।  जानकरी अनुसार पिता,मां व बेटी तीनो अपने घर में आग ताप रहे थे अचानक घर की दीवार गिरने से तीनों दब गए।  जिसमे पिता जगत राम सेठिया की मौत हो गई मा बेटी घायल हुए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।  सूचना मिलते ही मौके।पर पहुंची पुलिस। घटना कोण्डागांव थाना क्षेत्र के सातगांव की है ।

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत।

 ग्राम संबलपुर के प्लाटपारा की महिला रामबाई नाग 20 वर्ष की गाज गिरने से मृत्यु हो गई है, किराना समान खरीदने बाजार के लिए निकली थी, घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोगों किस सहायता से महिला को जिला अस्पताल किया भर्ती। उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मृत दिया घोषित। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया।

जांजगीर में एक की मौत

वहीं जांजगीर में आंधी-तूफान में गिरे पेड़ के नीचे दबकर हुई एक युवक की मौत हो गयी।  देर शाम शिवरीनारायण में हुई भारी बारिश और आंधी के बीच युवक के ऊपर नीम का बड़ा पेड़ गिर गया। दुकान बंद कर केरा चौक के कान्हा होटल में युवक खड़ा था, तभी हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मार्चयुरी में शव को भेज दिया है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र बनने वाला है, जिससे धीरे-धीरे बारिश का क्षेत्र भी बढ़ेगा। दक्षिण से अब उत्तर की ओर भी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते दिनों उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, जिससे कुछ राहत मिली है। शनिवार को घने बादल छाने के बाद थोड़ी देर ही बारिश हुई, जबकि शहर के आउटर में तेज हवाओं के साथ कुछ घंटे बारिश रिकॉर्ड की गई है। आज भी यहां बारिश दिनभर होने के आसार हैं।

Back to top button