मनोरंजन

रणबीर कपूर व आलिया भट्ट इसी महीने करेंगे शादी…. शादी की डेट और वेन्यू हुआ फाइनल… जानिये कब और कहां हो रही शादी

मुंबई 5 अप्रैल 2022। बॉलीबुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। (Ranbir Kapoor And wedding) इसी महीने हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल जो हमेशा अपने रिश्ते को लेकर बहुत चुपचाप रहा अब अप्रैल में शादी कर रहा है। शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की मच अवेटेड शादी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होने जा रही है! यह कपल अपनी फैमिली और कुछ करीबी मेहमानों और दोस्तों के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है उनकी शादी 17 अप्रैल को होने वाली है।

उनकी शादी मुंबई में चेंबूर में आरके हाउस में हो सकती है। जबकि पहले, रिपोर्टों ने दिया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे। अब बताया जा रहा है कि उनकी फैमिली मुंबई में शादी करना चाहती है।

रणबीर कपूर के करीबी सूत्रों की मानें तो उनकी बेच्लर्स पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे. इसमें फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ नाम शामिल हैं. रणबीर एक्टर अर्जुन कपूर संग शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं. इसके अलावा पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं. अयान संग रणबीर काफी वक्त से साथ में काम कर रहे हैं. रणबीर अपने घर पर ये पार्टी एंजॉय करेंगे. इसमें उनके चाइल्डहुड फ्रेंड्स भी शामिल हो सकते हैं. फिलहाल इसपर अभी और अपडेट्स आने बाकी हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को हाल ही में आरआरआर में जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास डार्लिंग्स और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में भी हैं।दूसरी ओर, रणबीर शमशेरा में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। अभिनेता के पास एनिमल भी है। वह लव रंजन के निर्देशन में बन रही फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।

Back to top button